प्रतापगढ़: सेलारपूरा खुर्द में खेत पर जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर में फंसने से युवक की हुई मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के सेलारपुरा खुर्द गांव में गुरुवार दोपहर कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर जुताई करते समय रोटावेटर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। कोतवाली के द्वितीय थानाधिकारी कमल चंद ने गुरुवार को शाम 5 बजे बताया कि दीपेंद्र सिंह (31) पुत्र महावीर सिंह निवासी सेलारपुरा ख