सिरोही: सिरोही ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 6 पदक, जयपुर में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य किया हासिल
Sirohi, Sirohi | May 18, 2026 जयपुर में 15 से 17 मई 2026 तक आयोजित 5वीं सब जूनियर, सीनियर और पहली यूथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिरोही जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान ताइक्वांडो द्वारा वर्ल्ड ताइक्वांडो से मान्यता प्राप्त इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।