पूरनपुर: विलंदपुर के निर्माणाधीन पंचायत भवन का विधायक बाबूराम पासवान ने किया निरीक्षण
पूरनपुर। क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से गांव विलंदपुर अशोक में निर्माणाधीन पंचायत भवन का विधायक बाबूराम पासवान ने स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।