चांदवा: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन ने शोक व्यक्त किया
शनिवार की रात में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के कारण 18 लोगों की मौत होने एवं लगभग 22 लोगों के घायल होने पर रविवार की दोपहर करीब एक बजे झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन चंदवा द्वारा शोक व्यक्त किया गया।इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि यह घटना नहीं नरसंहार है। इसके लिए रेल प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेवार है।