चायल: मूरतगंज ब्लॉक में महिला जन-आक्रोश धरना, कविता पासी ने विपक्ष पर साधा निशाना
कौशाम्बी के मूरतगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित महिला जन-आक्रोश धरना प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण बिल को लटकाने और अटकाने वालों के लिए जनता के बीच अब कोई जगह नहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।