मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में पत्नी से कहा सुनी होने पर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी राजदीप पुत्र फूलसिंह का बीती सोमवार को रात्रि में पत्नी से फोन पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है।