नीमडीह: पितकी रेलवे फाटक पर लगातार जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चे व मरीज़ सबसे अधिक परेशान
एनएच-32 टाटा–चांडिल–पुरुलिया–धनबाद मुख्य सड़क मार्ग नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक पर शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सुबह से ही रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते करीब चार-चार किलोमीटर तक पहुंच गई. घंटों जाम में फंसे रहने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं दैनिक यात्रियों को भारी प