कायमगंज: कायमगंज कोतवाली के एक गांव निवासी युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के ऊपर 24 फरवरी को जनपद एटा निवासी गोपाल ने पेट्रोल डालकर जला दिया था।युवती की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था। कि गोपाल उसकी बहन को परेशान करता था। कायमगंज कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने गोपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कायमगंज कोतवाली प्रभारी ने दी जानकारी।