गाज़ियाबाद: ट्रेन के माध्यम से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त वसीम को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि वसीम ट्रेन के माध्यम से गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में तस्करी करता है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित लागत ₹30000 रुपए है।