गाज़ियाबाद: साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुआ बीजेपी का ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रहे मौजूद
गाजियाबाद लोकसभा के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को बीजेपी की ओर से ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।