अकोढ़ी गोला: रोहतास में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपूर्ति विभाग की समीक्षा की गई
रोहतास में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपूर्ति विभाग की समीक्षा शनिवार को दोपहर क़रीब दो बजे आपूर्ति विभाग के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, राशन वितरण व्यवस्था, जन शिकायतों के निष्पादन एवं पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।