रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच तीन मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। हालांकि, रेलवे बोर्ड इन ट्रेनों को पहले ही मंजूरी दे चुका है।
रेल मंत्री का रायपुर दौरा रद्द होने से इनका परिचालन शुरू नहीं हो पाया। अब रायपुर रेल मंडल ने ट्रेनें शुरू करने के लिए दोबारा पत्राचार किया है। एक-दो दिन में परिचालन पर फैसला होने की संभावना है। इनमें रायपुर-रावघाट मेमू (68768/68769) और रायपुर-कुरुद की दो मेमू (68772/68771 और 68774/68773) शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने 12 अक्टूबर को रेल मंत्री के प्रस्तावित रायपुर दौरे को देखते हुए इनके परिचालन की मंजूरी दी थी। इसी दिन रेल मंत्री के हाथों तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जानी थी, लेकिन दौरा रद्द होने से मामला अटक गया।
मंत्री के प्रस्तावित रायपुर दौरे को देखते हुए इनके परिचालन की मंजूरी दी थी। इसी दिन रेल मंत्री के हाथों तीनों ट्रेनों को हरी झं