बुधवार शाम 4 बजे उसावां में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय का क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर अध्यक्ष पति अनिल सिंह के साथ निरीक्षण किया है।भवन में प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कक्षाओं, फर्नीचर की व्यवस्थाओं का देखा और महाविद्यालय के भवन के पास से जा रही हाई टेंशन लाइन को हटाने के विद्युत विभाग को निर्देश दिए हैं।