सोनपुर: नयागांव थाना व पहलेजाघाट ओपी परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Sonepur, Saran | Feb 8, 2024 सोनपुर । सरस्वती पूजा को लेकर नयागांव थाना व पहलेजाघाट ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई । थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को गुरुवार को कहा कि सरस्वती पूजा स्थापना के पूर्व लाइसेंस लेना अनिवार्य है । डीजे ,अश्लील गीत बजाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । मां सरस्वती की पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील प्रशासन ने लोगो से की ।