खुरई: आवास कालोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Khurai, Sagar | Jul 29, 2026 बुधवार को खुरई की आवास कालोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग मुन्नालाल राय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उस समय घर पर कोई नहीं था, जब उसका बेटा घर लौटा तो पिता को फांसी पर लटका पाया,मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता लम्बे समय से बीमार थे इससे परेशान थे। पुलिस ने शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया, मर्ग कायम कर जाँच प्रारम्भ की।