भिवानी: जे बी गुप्ता हॉस्पिटल के सामने एनएचएम कर्मचारियों ने अभद्र टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का पुतला फूंका।
एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के द्वारा जो अभद्र टिप्पणी की गई है उसे एनएचएम कर्मचारियों में काफी रोष है जिसको लेकर आज उन्होंने भिवानी के जे बी गुप्ता अस्पताल के सामने राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का पुतला फुका और कहा कि भविष्य में इस तरह की अभद्र टिप्पणी का प्रयोग सहन नहीं किया जाएगा।