झालरापाटन: झालावाड़ में 847 नवचयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, आयोजित हुआ रोजगार उत्सव
झालावाड़। राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार उत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के 847 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं स्वागत किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह मुख्य अतिथि रहे। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया।