रामपुर: मंगलवार को तोपखाने पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने नए फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Oct 21, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में नए फायर स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत तोपखाना गेट पर बन रहे फायर स्टेशन के निर्माण स्थल का दौरा किया।