लाडपुरा: कोटा में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Apr 4, 2026 कोटा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने एक बाइक को भी सरियों से तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका VIDEO सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।