रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक पर शराब तस्करी
Ramgarh, Alwar | Jul 5, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को सुबह ग्यारह बजे अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर अवैध हथकड़ शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।