ग्वालियर गिर्द: दलित नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने शुरू की तलाश
उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में रहने वाले मजदूर की नाबालिग लड़की मिनी का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया।ग्वालियर पुलिस ने इस मामले में मंगलवार दोपहर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह लड़की सोमवार शाम 7.30 बजे से अपने घर से गायब है। पिता ने उसके हुलिये के आधार पर पुलिस को अपहरण की जानकारी दी है। लड़की की उम्र सिर्फ 16 साल है।