नुआंव: बराड़ी मध्य विद्यालय के 8वीं उत्तीर्ण छात्रों को अपने नजदीकी विद्यालय में एडमिशन कराने का सरकार आदेश करे जारी: जयप्रकाश
Nuaon, Kaimur | May 8, 2024 कलम क्रांति एजुकेशन फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार जयप्रकाश गुप्ता ने बुधवार की शाम कहा। नुआंव प्रखंड के मध्य विद्यालय बराड़ी के आठवीं उत्तीर्ण छात्रों को अपने नजदीकी विद्यालय में एडमिशन कराने का सरकार आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि पोषक क्षेत्र का विद्यालय दूर पडने से छात्रों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।