प्रतापगढ़: तेलियानी गांव के नहर में पानी ना आने के कारण ग्रामीणो में रोष किया प्रदर्शन#jansamasya
प्रतापगढ़ जनपद के तेलियानी गांव के लोगो ने धरौली रजबहा खंड 36 नहर में पानी न आने के कारण तेलियानी हाईवे से लगे नहर के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ साल से नहर में पानी नहीं आ रहा है। जिसकी शिकायत हम लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार किया। लेकिन मुख्यमंत्री पोर्टल पर समस्या का निस्तारण करके भेज दिया जाता हैं ।