प्रतापगढ़: विजिलेंस टीम ने मांधता थाने के बगल एक दुकान से कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
प्रतापगढ़ जिले में विजिलेंस टीम ने सदर तहसील में तैनात कानूनगो मो. अयूब को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली मांधाता के पास स्थित दुकान पर हुई। अयूब का पूर्व में भी लेन-देन का वीडियो वायरल हो चुका था। शासन के निर्देश पर विजिलेंस और एंटी करप्शन टीम जिले में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार सक्रिय है।