जशपुर: महादेवडांड में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
सोमवार की दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर महादेवडांड में विधायक गोमती साय ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रवाद की विचारधारा एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर