अररिया: अररिया में अल्पसंख्यक बालकों के लिए 100 शैय्या छात्रावास का निर्माण अंतिम चरण में, अप्रैल अंत तक होगा तैयार
Araria, Araria | Apr 8, 2026 अररिया जिला मुख्यालय के समीप बेलवा में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत 100 शैय्या वाले बालक छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना द्वारा कराए जा रहे इस भवन का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण एजेंसी के अनुसार अप्रैल 2026 के अंत तक छात्रावास पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।