घाघरा: अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट और आत्म अनुसंधान केंद्र द्वारा आदर में प्याऊ का शुभारंभ
Ghaghra, Gumla | Apr 26, 2026 अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की शाखा अघोरेश्वर भगवान राम सत्संग भवन रांची व आत्म अनुसंधान केंद्र द्वारा आदर में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए निःशुल्क शीतल पेयजल व गुड़ वितरण महा अभियान का शुरुआत रविवार को किया गया। इस दौरान संस्था के लोगों ने पूज्य अघोरेश्वर के तैलचित्र की विधिवत पूजा अर्चना कर प्याऊ का शुभारंभ किया गया