सदर: भेलूपुर क्षेत्र स्थित जियो टावर में लगी भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Sadar, Varanasi | Jun 19, 2026 भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित एसीपी कार्यालय के सामने शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेट्रोल पंप के समीप स्थापित जियो टावर पर मरम्मत कार्य के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।