राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रसिद्ध भैंसवा माता मंदिर में किए दर्शन
राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध भैंसवा माता मंदिर पर पहुंचकर शनिवार को शाम 5 बजे करीब दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।