उधवा: मो मारूफ: गुरुजी के प्रतिमा अनावरण में उधवा प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
उधवा प्रखंड क्षेत्र के आलम पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला युवा सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए।