गुरुवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार रास डंडिया बाजार में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। रास डंडिया, थाना केमरी, निवासी अरविन्द ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, अरविन्द ने अपनी बाइक को शाम करीब 4 बजे मौर्य ढाबा के पास लॉक लगाकर खड़ा किया था और बाजार में सामान खरीदने चले गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहाँ नही थी।