चेनारी: बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही भाजपा में जश्न, चेनारी में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्साह
Chenari, Rohtas | Apr 15, 2026 बिहार की राजनीति में हुए बड़े उलटफेर के बाद सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चेनारी में बुधवार की शाम करीब पांच बजे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद' के नारों के साथ पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया।