रानीगंज: करनपुर खूंझी गांव में अवैध मिट्टी खनन से मचा हड़कंप, महीनों से घनघना रही जेसीबी
दिलीपपुर थाना अंतर्गत करन पुर खूंझी गांव में महीनों से अवैध मिट्टी खनन का खेल चल रहा है। दिन-रात जेसीबी मशीनें गरज रही हैं और डंपर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोई जा रही है, पर प्रशासन की नींद नहीं टूट रही। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय तथाकथित दलालों ने गरीब किसानों की जमीन को निशाना बनाया है। बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर किसानों के खेतों में खुदाई कराई जा