परिहार: परिहार थाना पुलिस ने 25.8 लीटर नेपाली शराब व चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
परिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी और चोरी के वाहन मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। परिहार थाना कांड संख्या 154/26, जो बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित है कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25.8 लीटर नेपाली देसी शराब तथा चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।