किशनगंज: शोभागपुरा खरीद केंद्र पर 85 किसानों से 12 हजार क्विंटल गेहूं की गई खरीद
जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के शोभागपुरा में तिलहन उत्पादन सहकारी समिति द्वारा संचालित सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद तेज़ी से जारी है। 1 अप्रैल से शुरू हुई खरीद में अब तक 85 किसानों से करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों को पंजीयन के आधार पर संदेश भेजकर बुलाया जा रहा है और प्राथमिकता से तौल की जा रही है।