सकरा: महमदपुर दामोदर गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे चल रही अवैध शराब भट्ठियां, प्रशिक्षु डीएसपी ने किया ध्वस्त
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र महमदपुर दामोदर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे चलाई जा रहीं अवैध देसी शराब भट्ठियों को सोमवार शाम करीब 4 बजे तक ध्वस्त कर दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह सकरा थाना अध्यक्ष शिवानी श्रेष्ठा सर्च अभियान चलाकर 12 सौ लीटर से अधिक अर्द्ध निर्मित शराब को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया।