डीग: गिर्राज महाराज मंदिर के पास बने सरकारी शौचालय की बदहाली पर महिला कांग्रेस का गुस्सा फूटा
जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल पूंछरी के लौठा स्थित भगवान गिरराज महाराज मंदिर के समीप बने सरकारी शौचालयों की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों में फैली गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।