खंडवा नगर: 30 साल छोटी भतीजी संग फरार हुआ फूफा! जहर खाने के बाद नाबालिग की मौत, मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र
खंडवा में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को फूफा घर से भगाकर ले गया। परिवार को जानकारी मिली तो उन्होंने फूफा से संपर्क कर बेटी को लेकर घर बुलाया। घर आते वक्त रास्ते में दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया। वहीं फूफा की हालत गंभीर है।