मल्हारगढ़: खोखरा गांव में किसान ने फांसी लगाई, मंदसौर पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में रविवार सुबह किसान संदीप पिता श्यामलाल पाटीदार ने खेत पर बने बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुबह परिजन खेत पहुंचे तो शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,