कटनी नगर: धमकी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, 'तुम्हारे घर से अब लाश निकलेगी', परिजनों ने सपा से लगाई गुहार, बिचपुरा बरही का मामला
बरही थाना अंतर्गत बिचपुरा निवासी रामसहाय कोल का शव उनके घर से दूर प्रसाधन में संदिग्ध अवस्था में 12 अप्रैल 2026 को मिला था परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच के मामला दबा दिया जबकि रामसहाय को आए दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही थी इस मामले को लेकर मृतक के परिजन बलराम कोल आज मंगलवार दोपहर 3:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।