ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के वंशपुर इटौरा बुजुर्ग गाँव की रीता देवी ने बताया कि उसके व देवर के बीच मकान बंटवारा हो चुका है।गुरुवार को अपने हिस्से की ओर निर्माण कर रही थी।आरोप है कि इसी दौरान एकजुट होकर आये लगभग आधा दर्जन लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी और बीच बचाव करने पर बेटे अनंत व अमित को भी मारा पीटा।पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू की।