ऊंचाहार: हटवा गाँव निवासी संविदा लाइनमैन की मौत का मामला, पिता ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हटवा गाँव निवासी संविदा लाइनमैन सूरजभान की गुरुवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।बताते दे कि सूरजभान शनिवार को दिलमनपुर गाँव के पास 33 केवीए में फाल्ट ठीक करते समय झुलस गया था।लाइनमैन की मौत के बाद बिजली घर पहुंचे उसके पिता रामफेर ने उचित मुआवजे व दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है।