ऊंचाहार: हटवा गाँव निवासी संविदा लाइनमैन की करंट से झुलसने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के दिलमनपुर गाँव के पास लगभग एक सप्ताह पूर्व 33 केवीए में फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन सूरजभान करंट की चपेट में आकर झुलस गया था।जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दो दिन पूर्व परिजनों ने उसे बिजली घर लाकर हंगामा किया था।जिसके बाद उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।