रानीवाड़ा: श्री आपेश्वर पशु मेला सेवाड़िया का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
Raniwara, Jalor | Apr 19, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा में आज श्री आपेश्वर पशु मेला सेवाड़िया का शुभारंभ हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद पहली बैलों की जोड़ी की पूजा अर्चना की गई उसके बाद मेले का विधिवत रूप से शुरुआत की गई है। यह मेल 7 दिनों तक चलेगा मेले में तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।