रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के आजोदर गांव में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या पुलिस लगी जांच में
Raniwara, Jalor | Apr 19, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा के निकटवर्ती आजोदर गांव में एक युवक ने अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सूचना पर रानीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक धुखाराम मेघवाल आजोदर गांव का निवासी हैं पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।