रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में कल आपेश्वर पशु मेले की झंडे की रस्म के साथ होगी शुरुआत
Raniwara, Jalor | Apr 18, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा के सेवाड़िया में स्थित आपेश्वर पशु मेले की कल 19 अप्रैल से झंडे की रस्म के साथ शुरुआत होगी। मेले की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व पंचायत समिति के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। मेला 19 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा मेला मैदान की सफाई भी की जा रही है। वही मेले में बैलों को लेकर पशुपालकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।