रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में कांग्रेस का वचन पत्र जारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Raniwara, Jalor | Apr 17, 2024 जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने बुधवार को अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। रानीवाड़ा के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह वचन पत्र जालोर, सांचोर और सिरोही जिलों की तरक्की का रास्ता खोलता है। वचन पत्र में रोजगार मेलों के जरिए 10 हजार से अधिक स्थानीय युवाओं को नौकरियां देने का वादा वैभव ने किया।