परिहार: धरहरवा एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 840 बोतल नेपाली शराब व दो बाइक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
धरहरवा एसएसबी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 840 बोतल नेपाली शराब एवं दो बाइक जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के खोरिया गांव निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बारा गांव स्थित महेंद्र चौक के समीप एसएसबी ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान नेपाल से