अनूपपुर: कोतवाली पुलिस की तत्परता से एक घंटे में मां की गोद में लौटी डेढ़ वर्षीय मासूम
अनूपपुर। रेलवे स्टेशन से लापता हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची को कोतवाली पुलिस ने महज एक घंटे में सकुशल खोजकर परिजनों को सौंप दिया। सीसीटीवी फुटेज और आरपीएफ की मदद से बच्ची रेलवे कॉलोनी में मिली। जांच में पता चला कि बच्ची की बुआ उसे अकेला समझकर अपने घर ले गई थीं। पुष्टि के बाद बच्ची को उसकी मां श्रीदेवी बरकड़े के सुपुर्द कर दिया गया।