गाज़ीपुर: ग्राम प्रधानों को DM का सख्त संदेश, ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अनिवार्य
गाजीपुर में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। ग्राम प्रधानों को साफ संदेश दिया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना ही होगा। दरअसल जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज गाजीपुर के ऑडिटोरियम हाल में सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।